अन्तर्राष्ट्रीय

वर्जिनिटी बेच रही थी 13 साल की बच्ची, गई जेल


मास्को : रूस में एक महिला को अपनी दोस्त की 13 साल की बेटी की वर्जिनिटी बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह नाबालिग को एक रात के लिए ऐसे शख्स के साथ भेजना चाहती थी, जो उसकी ज्यादा से ज्यादा रकम दे सके। एलीना कुकनोवा नाम की महिला को इस मामले में दोषी पाया गया और 3.5 साल की जेल हो गई है। एलीना का कहना है कि बच्ची का मां इरीना ग्लेडकिख ने ही उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। दरअसल चेल्याबिंस्क शहर में रहने वाली इरीना ग्लेडकिख ने एलीना को अपनी बेटी की वर्जिनिटी के लिए ऑनलाइन ग्राहक ढूंढने के लिए कहा था। नाबालिग को 18,000 पाउंड (करीब 16 लाख रुपये) के बदले एक रात के लिए किसी अरबी शख्स के पास भेजने की डील भी हो गई थी। हालांकि आखिरी समय पर मॉस्को से एक और बड़ा ऑफर आ जाने से महिला ने इस डील को कैंसल कर दिया।

मॉस्को से ऑफर देने वाला शख्स असल में एक पुलिसवाला था। दरअसल, पुलिस को नाबालिग की वर्जिनिटी ऑनलाइन बेचे जाने की भनक लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को झांसे में लेकर गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पुलिस वाले ने महिला से मॉस्को के एक रेस्ट्रॉन्ट में मुलाकात की और डील के दौरान नकली पैसे दिए। पुलिस को जब नाबालिग मिल गई, इसके बाद आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button