स्पोर्ट्स

वार्नर का तूफानी शतक, हैदराबाद 200 के पार

हैदराबाद (एजेंसी) । डेविड वार्नर के तूफानी शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को अपने घटेलू मैदान पर 20 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। पारी की शुरुआत कप्तान डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की जोड़ी ने की। केकेआर से कप्तान गौतम गंभीर ने नैथन कूल्टर-नाइल को गेंद थमाई। पहले ओवर में वॉर्नर ने एक चौका, तो लगाया, लेकिन छह रन ही बन पाए। दूसरे ओवर में फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव को आक्रमण पर लगाया गया, लेकिन तीसरी गेंद वॉर्नर ने मिडऑफ के ऊपर से छक्का लगा दिया। ओवर में कुल 12 रन बने। तीसरे ओवर में गंभीर ने क्रिस वॉक्स को गेंद सौंपी। वॉर्नर ने उनको पहली ही गंद बाउंड्री के लिए भेज दिया और फिर अगली गेंद को छह रन के लिए रवाना कर दिया। अंतिम गेंद पर धवन ने भी मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया। ओवर में 17 रन बने। चौथे ओवर में वॉर्नर ने स्पिनर यूसुफ पठान को पहले लगातार दो चौके जड़े, फिर अगली गेंद पर मिडविकेट पर छक्का भी जड़ दिया। एक बार फिर ओवर में 17 रन आए। पांचवें ओवर में स्पिनर सुनील नरेन का स्वागत भी छक्के से हुआ। वॉर्नर ने उनको शॉर्ट थर्डमैन बाउंड्री के बाहर भेजकर 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

वार्नर का तूफानी शतक, हैदराबाद 200 के पार
छठे ओवर में गंभीर ने चाइनामैन कुलदीप यादव को उतारा। शिखर धवन ने पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरे गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने धवन की स्टंपिंग मिस कर दी। उस समय वह 13 रन पर थे। तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने चौका जड़ा और ओवर में 12 रन बना लिए। सातवें ओवर में उमेश यादव को वॉर्नर ने मिडवेट के ऊपर से छक्के के लिए पुल कर दिया। ओवर में आठ रन आए। आठवां ओवर कुलदीप ने किया, जिसमें सात रन दिए। नौवें ओवर में गेंद एक बार फिर कूल्टर-नाइल के हाथों में आई। लग रहा था कि नाइल की बाउंड्री नहीं देंगे, लेकिन चौथी गेंद पर वॉर्नर के हाथों छक्का खा गए। कुल 11 रन बने। 10वां ओवर कुलदीप लेकर आए। वॉर्नर ने उनको एक चौका और दो छक्के जड़े। उनको 86 रन पर जीवनदान मिला, जब क्रिस वॉक्स ने कैच छोड़ा और गेंद छह रन के लिए चली गई।

यह भी पढ़े:  सुपर ओवर में जीत के बाद रोहित ने आधी रात को काटा बर्थडे केक, देखे विडियो

11वें ओवर में उमेश ने रनगति पर लगाम लगाई और तीन रन ही बनाने दिए। 12वें ओवर में सुनील नरेन को भी कोई बाउंड्री नहीं लगी, लेकिन ओवर में सात रन बन गए। 13वें ओवर में क्रिस वॉक्स को धवन ने चौका लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर वह रनआउट हो गए। धवन ने 30 गेंदों में 29 रन बनाए। ओवर में सात रन बने। 14वें ओवर में कुलदीप ने छह रन दिए। 15वें ओवर में उमेश की गेंद पर विलियम्सन ने चौका जड़ा, लेकिन ओवर में आठ रन ही बने। ।
डेविड वॉर्नर ने रनगति धीमी होते देख 16वें ओवर में सुनील नरेन को लगातार तीन चौके ठोक दिए। ओवर में 15 रन बने। 17वां ओवर क्रिस वॉक्स ने किया। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर (126 रन, 59 गेंद, 10 चौके, 8 छक्के) को गौतम गंभीर को कैच करा दिया। इसमें छह रन बने। 18वें ओवर में कूल्टर-नाइल ने गेंदबाजी की, जिसमें 11 रन आए।19वां ओवर वॉक्स ने फेंका। पहली गेंद वाइड रही। विलियम्सन ने तीन चौके जड़े और ओवर में 16 रन बना लिए। 20वें ओवर की पहली गेंद पर शेल्डन जैक्सन ने युवराज सिंह का कैच टपका दिया। दूसरी-तीसरी गेंद पर दो-दो रन बने। अंतिम गेंद केन विलियम्सन 25 गेंदों में 40 रन बनाकर रनआउट हो गए। ओवर में सात रन बने।

Related Articles

Back to top button