अद्धयात्म

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार नहीं खुलना चाहिए बाहर की ओर…

किसी भी घर में वहां के मुख्य द्वार का खास महत्व होता है, क्योंकि यहीं से सारी पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। घर में सुख-समृद्धि और उन्नति बनाए रखने के लिए दरवाजे से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियमों का पालन जरूरी है। अगर इसकी अनदेखी की जाती है तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए। बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर घर में धन टिकने में परेशानियां आती हैं। इसके साथ ही दरवाजा खोलते और बंद करते समय आवाज नहीं करना चाहिए।

वास्तुशास्त्र में घर के मेनगेट से जुड़ी ये बातें भी बताई गई हैं
1. घर का मेनगेट पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

2. घर के मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए।

3. मेनगेट घर के बीच में नहीं होना चाहिए।

4. घर के मुख्य द्वार के सामने खंभा, पेड़ या कोई दीवार नहीं होनी चाहिए। न हीं इनकी छाया गेट पर पड़नी चाहिए।

5. घर का मुख्य द्वार रोड से ऊंचा होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button