अद्धयात्म

वास्तु के मुताबिक आपके घर के सामने नहीं होनी चाहिए ऐसी चीजें, तरक्की में बनती है बाधा

वास्तु शास्त्र में घर के कमरों, रसोईघर, बाथरूम, स्टोररूम, पूजाघर और सीढ़ियों की सही और शुभ दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु में न सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीजें बल्कि घर के आस-पास चीजों से भी वास्तुदोष उत्पन्न होता है। वास्तु दोष होने पर घर में रहने वालों को शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।

घर के सामने कभी भी कांटेदार पौधे या दूध निकलने वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए इससे परिवार के सदस्यों के बीच में मदभेद बढ़ते हैं।

घर के सामने कभी भी गंदा पानी जमा नहीं होना चाहिए। सामने गंदा पानी एकत्र होने से धन और मान सम्मान में कमी आती है।

मुख्य दरवाजे के सामने और आस-पास पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है।

घर के आगे कूड़ेदान रखना वास्तु में अशुभ होता है। इससे परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियां और कंगाली घेरने लगती है।

वास्तु में बिजली का खंभा घर के मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है।

घर के आगे बहुत ज्यादा घना पेड़ नहीं होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा कम आती है और काम में बार-बार असफलता मिलती है।

घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना कष्टकारी होता है। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

Related Articles

Back to top button