फीचर्डराष्ट्रीय

विजय माल्या को भारत लाने की कोशिशों को लगा झटका, ‘करोड़ों के कर्ज़दार’ को मिली ये बड़ी राहत

एजेंसी/ l_mallya-1465010583देश के विभिन्न बैंकों से लगभग 9 हजार करोड़ का कर्ज लेकर देश से बाहर रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के लिए एक राहत देने वाली खबर आई है। इंटरपोल ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से मना कर दिया है।  हजारों करोड़ रुपए का कर्ज लेकर ब्रिटेन में जा बसे माल्य को भारत लाने की प्रक्रिया में इस रुकावट से केंद्र सरकार को झटका लगा है। 

सूत्रों के अनुसार इंटरपोल का मानना कहा है कि माल्या के खिलाफ अब तक कोई आपराधिक मामला साबित नहीं हुआ है। जानकारी सामने आई है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए जितने सबूत होने चाहिए, उतने पर्याप्त सबूत भी नहीं हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत माल्या को भारत लाना फिलहाल मुश्किल है। 

गौरतलब है कि भारत ने इंटरपोल से माल्य के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था। जब कोई आरोपित भारत छोड़ दूसरे देश चला जाता है तब इंटरपोल उसे वापस भेजने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर सकता है।

 
 

Related Articles

Back to top button