राष्ट्रीय

विदेशी पर्यटक ने की दुरंतो ट्रेन में छेड़छाड़,महिला को दिखाया प्रायवेट पार्ट

मुंबई। कोलकाता से मुंबई की ओर जा रही दुरंतो ट्रेन में एक महिला के साथ विदेशी पर्यटक ने छेड़छाड़ की। यह व्यक्ति पर्यटक बताया गया है। इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेडछाड़ की और जब सभी यात्रियों को नींद आ गई तो फिर अंधेरे में उसे जगाकर मोबाईल की लाईट में वह महिला को अपना गुप्तांग दिखाने लगा। जब यह घटनाक्रम हुआ उस समय ट्रेन में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। ट्रेन के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

GB रोड के कोठा की लड़की से हुआ प्यार, जल्द करेंगे दोनों शादी

विदेशी पर्यटक ने की दुरंतो ट्रेन में छेड़छाड़,महिला को दिखाया प्रायवेट पार्ट पर्यटक बांग्लादेश का बताया जा रहा है और इसकी पहचान अयूब सुलेमान नामक पर्यटक के तौर पर हुई हैं यह व्यक्ति काफी देर से महिला के साथ बात करने का प्रयास कर रहा था। रात्रि होने पर कोच में विभिन्न यात्री विश्राम करने लगे तो यह व्यक्ति महिला के पास पहुंचा। उसने महिला को जगाकर मोबाईल फोन की लाईट में अपना गुप्तांग दिखाया।

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का सरगना हरियाणा में गिरफ्तार

इस व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की। जब महिला ने शोर मचाया तो वह दूसरे कोच में चला गया। महिला ने अन्य यात्रियों से सहायता मांगी मगर कोई भी सामने नहीं आया। ऐसे में महिला ने टिकट चेकर को तलाशकर उसे जानकारी दी। इसके बाद भुसावल में ट्रेन के रूकने पर सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तलाशा मगर आरोपी नहीं मिला। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन वहां से चली गई और फिर टीटी ने पीड़िता की सीट बदल दी। पीड़िता ने मांग की कि रेल गाड़ियों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाए।

 

Related Articles

Back to top button