दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

विदेशी महिला से नशेड़ी कैब चालक ने की बदसलूकी

molestation_1468137137पेरिस से आई टूरिस्ट से नशेड़ी कैब चालक ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसे एनएच किनारे अंधेरे सुनसान स्थान पर उतारकर भाग गया। अफसरों ने दूसरी टैक्सी बुलाकर उसको दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
 

पुलिस आरोपी कैब चालक की तलाश कर रही है। पीड़िता ने फ्रांस एंबेसी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में कपड़ों का कारोबार करने वाली मारिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सैर करने गई थीं।

शुक्रवार रात वह एक ट्रैवलिंग एजेंसी की कैब से अल्मोड़ा से दिल्ली लौट रही थीं। रात करीब दो बजे उनको दिल्ली से फ्रांस के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। मारिला के अनुसार चालक बिजेंद्र ने रात में करीब 10 बजे गढ़ के पास एक ढाबे पर कैब को रोक लिया और खाना खाने लगा।

Related Articles

Back to top button