उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

विधानसभा का घेराव करने जा रहे लेखपालों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

lekhapalलखनऊ: अपनी मागों को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे हजारों की संख्या में लेखपालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लेखपालों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बेकाबू लेखपालों को रोकने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे है लेखपालों पर लाठीचार्ज कर दिया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय कलैक्ट्रेट पर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों के समस्त लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए 7वें दिन धरना दिया था। इसके बाद जनपद से धरना समाप्त कर लखनऊ के लिए कूच का ऐलान किया है। धरना समाप्त करने के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त को ज्ञापन भी सौंपा है। इसके लि‍ए पूरे प्रदेश से करीब 29 हजार लेखपाल राजधानी में इकट्ठा हुए हैं।
धरने की अध्यक्षता सतेंद्र अग्रवाल व संचालन नेमपाल प्रजापति ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी सभी 6 सूत्रीय मांगों का सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्वीकार नहीं करती तब तक उत्तर प्रदेश के समस्त लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। लेखपाल संघ का आरोप है कि कोई भी मांग ऐसी नहीं है जिसे स्वीकार करना सरकार के लिए कठिन हो। सरकार मांगों के प्रति संवदेनशीलता नहीं दिखा रही है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के समस्त लेखपाल 30 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर समर्थन में लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। लखनऊवासी आज फिर एक बारी भारी जाम का शिकार होंगे। प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए सुरत्रा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि विधासभा सत्र का आज आखिरी दिन है, इसी को देखते हुए कई संगठन आज लखनऊ में हड़ताल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button