टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

विधायक रेखा आर्य और भीमलाल की सदस्यता समाप्त

rekha-aryaएजेंसी/ देहरादून : सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य और घनसाली विधायक भीमलाल आर्य पर इन दिनों संकट गहरा गया है दरअसल इनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है। विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद दोनों ही सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय ले लिया। इस तरह से विधायकों को दलबदल कानून के तहत बर्खास्त करने के बाद विधानसभा में विधायक 59 रह गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पहले भी कांग्रेस के 9 बागी विधायकों पर कार्रवाई हो चुकी है। सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य और घनसाली विधायक भीमलाल आर्य ने विगत 10 मई को फ्लोर टेस्ट के तहत पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया। सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने कांग्रेस और विधायक भीमलाल आर्य ने भाजपा से विरोध कर क्राॅस वोटिंग कर दी थी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सचेतक और विधायक मदन कौशिक द्वारा विधायक भीमलाल आर्य के विरूद्ध कांग्रेस की मुख्य सचेतक डाॅ. इंदिरा हृदयेश की ओर से विधायक रेखा आर्य के विरूद्ध दलबदल कानून के अंतर्गत याचिका दायर कर दी थी।

Related Articles

Back to top button