राज्यराष्ट्रीय

विमान में महिला से छेड़खानी करने पर 65 वर्षीय बिजनसमैन गिरफ्तार

मुंबई: दिल्‍ली से मुंबई जा रहे विस्‍तारा एयरलाइंस के विमान में बगल की सीट पर बैठी 41 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 65 साल के एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार की है। सहार पुलिस को दिए गए अपने बयान में महिला ने कहा है कि दिल्‍ली के बिजनसमैन अनिल कुमार मूलचंदानी ने उड़ान के दौरान कई बार उसे गलत नीयत से छुआ। इस पर उसने एयरलाइन क्रू से शिकायत की, जिन्‍होंने अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आईपीसी के सेक्‍शन 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का कहना है कि उसने छेड़छाड़ करने का प्रयास करने पर मूलचंदानी को दो बार मना किया पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उधर, विस्‍तारा एयरलाइंस के प्रवक्‍ता का कहना है कि इस मामले में जांच अधिकारियों को हम अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button