अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम में मोदी, हुए 12 समझौतों पर दस्तखत

modiहनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता के बाद 12 समझौतों पर दस्तखत किए गए। इन समझौतों में रक्षा और आईटी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हनोई पहुंचे। उन्होंने शनिवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक के साथ मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। यह मुलाकात दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। पिछले पंद्रह सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला वियतनाम दौरा है। पीएम मोदी शनिवार शाम को चीन के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी वहां जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे। मोदी यहां वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के गुएन फू त्रोंग, राष्ट्रपति त्रान दई क्वोंग के साथ भी मुलाकात करेंगे।
कई समझौतों पर लगी मुहर
-दोनों देशों ने रक्षा, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किया। बताया जा रहा है कि भारत वियतनाम आर्मी को 100 मिलियन डॉलर की 4 पेट्रोल बोट दे सकता है।
-वियतनाम आर्मी को भारत अतिरिक्त वित्तीय मदद की भी पेशकश कर सकता है। माना जाता है कि भारत का वियतनाम के रक्षा क्षेत्र को मदद देने का मकसद दक्षिण-पूर्व एशिया देशों की सैन्य प्रतिष्ठान की क्षमता को बढ़ाना है।

Related Articles

Back to top button