अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम से चीनी नागरिकों को लेकर पहला जहाज रवाना

20 chinese shipबीजिंग। बीजिंग द्वारा वियतनाम में रह रहे चीनी नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए भेजा गया पहला जहाज करीब 1 ००० नागरिकों को लेकर वियतनाम से सोमवार को रवाना हो गया। यात्री जहाज वुझिशान मंगलवार सुबह दक्षिणी चीनी बंदरगाह के हैकोउ शहर पहुंचेगा। दूसरा जहाज टोंग्गुलिंग मध्य वियतनाम में बंदरगाह पर खड़ा है जिसे शेष नागरिकों को लेकर स्वदेश रवाना होना है। बीजिंग ने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए चार जहाज वियतनाम भेजे हैं जिनमें से हर एक की क्षमता 1 ००० यात्रियों की है। दो जहाज जल्द से जल्द यात्रियों को ले कर रवाना होने के लिए प्रतीक्षारत हैं।हातिन्ह प्रांत में हिंसा में घायल हुए करीब 135 कर्मचारियों को रविवार को दो चार्टर्ड विमानों में स्वेदेश भेजा गया। चीन की सरकार वियतनाम के अधिकारियों के साथ मिलकर अपने नागरिकों को सुरक्षित देश से निकालने के लिए काम कर रही है। न द्वारा पारासेल द्वीप पर फिर से अपना दावा करने के बाद वियतनाम में चीन विरोधी हिंसा भड़की। वियतनाम पारासेल द्वीप पर अपना हक जताता है।

Related Articles

Back to top button