स्पोर्ट्स

विराट कोहली इसी रफ्तार से खेलते रहे तो सचिन की पारियों तक 73 शतक जड़ देंगे

विराट कोहली वन डे में टीम इंडिया की जीत की गारंटी हैं। वह बेहतरीन ढंग से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने वन डे में अब तक 186 पारियों में ही 30 शतक जड़ दिए हैं। हालिया सीरीज में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के वन डे 28 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के वन डे में 30 शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने 452 पारियों में 49 शतक लगाए हैं। 

वन डे में विराट सबसे बेहतर 

विराट के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट कोहली वन डे में सबसे बेस्ट होते जा रहे हैं। वन डे में विराट कोहली की पारियां नए दौर के क्रिकेट का आगाज कर रही हैं। सिंगल लेकर स्ट्राइक रोट्रेट करना तथा गेंदों को बड़ी खूबसूरती से सीमा पार पहुंचना उनकी बल्लेबाजी की मुख्य विशेषता है। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक शतक लगाए हैं। वन डे के महज 8 साल के करियर में ही वह बल्लेबाजी के बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। टीम इंडिया की तरफ से वन डे में सबसे तेज शतक महज 52 गेंदों में लगाया है।   

विराट कोहली इसी रफ्तार से खेलते रहे तो सचिन की पारियों तक 73 शतक जड़ देंगेऔसत में सचिन से आगे

सचिन तेंदुलकर ने 28 साल 302 दिनों में 278 पारियों में 43 की औसत से 11069 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 31 शतक तथा 55 अर्धशतक लगाए। वहीं विराट की उम्र अभी 28 साल 302 दिन है। विराट अभी तक 186 पारियों में 55 की औसत से 8537 रन बनाए हैं। इसमें उनके 30 शतक तथा 44 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन का एक शतक नौ पारियों के बाद आया तो विराट का एक शतक छह पारियों के बाद आया।  

विराट इसी रफ्तार से खेलते रहे तो सचिन हो जाएंगे काफी पीछे  

क्रिकेट के रिकॉर्ड पर गहन नजर रखने वाले मोहन दास मेनन के अनुसार विराट कोहली जिस रफ्तार से अभी वन डे में खेल रहे हैं अगर उसी ढंग से बल्लेबाजी करते रहे तो आने वाले समय में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को काफी पीछे छोड़ देंगे। मेनन के अनुसार विराट अगर वन डे में सचिन तेंदुलकर के बराबर 452 पारियां खेल सके तो उनके वन डे में 73 शतक हो जाएंगे। 

विराट भी लक्ष्य का पीछा करते हुए बना दिए हैं 4 हजार रन 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में नाबाद 82 रन बनाने के बाद विराट लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले वह विश्व के तीसरे बल्लेबाज हो गए हैं। अभी इस मामले में सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग ही उनसे आगे हैं। तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 की औसत से 5490 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने 57 की औसत से लक्ष्य का पीछा करते हुए 4186 रन बनाए हैं। कोहली के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4118 रन हो गए हैं। आगामी कुछ दिनों में ही वह इस मामले में पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। इसके बाद सचिन भी विराट से इस मामले में पीछे हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button