उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

वो जो सामने मुश्किलों का अम्बार है, उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय व भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के टोल फ्री नंबर 8980808080 की लॉन्चिग की। इसके साथ ही पांच लोगों से टोल फ्री नंबर पर पर मिस कॉल करवा कर नए सदस्य के तौर पर भाजपा में शामिल कराया गया। इन सभी नए सदस्यों को सदस्यता का प्रतीक प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पौधरोपण अभियान शुरू करने के बाद अब यहां दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन की शुरुआत की। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता अभियान में मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय यह है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल में संगठन है और संगठन को लेकर उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया है। इसके लिए मैं विशेषकर उनका अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी अपनी कर्मस्थली से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। 2000 से पहले संगठन का कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं होगा, जिसका आदरणीय नरेन्द्र मोदी से परिचय न हो। आपको ये जानकर खुशी होगी कि जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी को ये संदेश मिला था कि आपको गुजरात का मुख्यमंत्री पद संभालना है, तो उस वक़्त नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में संगठन का काम कर रहे थे। इससे पहले योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने सदस्यता अभियान समारोह में मोदी का स्वागत किया। आज मोदी भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा का देश में 11 करोड़ सदस्यों वाले संगठन का कुनबा 20 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। करीब चार घंटा के प्रवास में मोदी वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button