टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की हो गिरफ्तारी: मेनका

l_Shaktimaan-1461212569नई दिल्ली।

पशु क्रूरता के खिलाफ हमेशा से आवाज उठाती रहीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने घोड़े शक्तिमान की मौत पर दुख जताया है। साथ ही मेनका गांधी ने मांग की है कि शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए। 

मेनका गांधी ने शक्तिमान की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शक्तिमान की मौत के बाद अब घोड़ों को पुलिस बलों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। 

उन्होंने शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि शक्तिमान ड्यूटी पर मौजूद एक अधिकारी था। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले की तरह अब दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

गौरतलब है कि 14 मार्च को भाजपा के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में बुरी तरह से पीटे जाने के बाद शक्तिमान ने अपना पांव खो दिया था। इसके बाद उसे कृत्रिम टांग लगाई गई थी, लेकिन बुधवार शाम को शक्तिमान की मौत हो गई। 

 

Related Articles

Back to top button