दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

शत्रुघ्न सिन्हा के भाई की पूर्व पत्नी शीला सिन्हा अपने घर में मृत पाई गईं

police-generic_650x488_81455100157दस्तक टाइम्स एजेंसी / नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शत्रुघ्न सिन्हा के भाई भरत सिन्हा की पूर्व पत्नी शीला सिन्हा गुड़गांव स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 60 वर्षीय महिला सेक्टर 51 स्थित अपने घर में पंखे से लटकी पाई गईं। पड़ोसियों द्वारा घर से दुर्गंध आने की शिकायत पर पुलिस घर पहुंची थी।

पुलिस उपायुक्त हवा सिंह ने कहा कि घर में दाखिल होने के लिए मुख्य दरवाजा तोड़ना पड़ा। हवा सिंह ने कहा कि महिला की बेटी भारती अहमदाबाद में रहती है, जबकि उनका कारोबारी बेटा भारती हिंदू बेंगलुरु में रहता है।

एक सूत्र ने कहा कि महिला की मौत एक सप्ताह पहले हुई हो सकती है। पुलिस ने कहा कि वह घर में अकेली रहती थी और घरेलू सहायक नहीं रखती थी। शीला के पूर्व पति भरत सिन्हा लंदन में रहते हैं। दंपति करीब 25 साल पहले ही अलग हो गए थे।

Related Articles

Back to top button