अन्तर्राष्ट्रीय

शपथ ग्रहण में इन शब्दों का प्रयोग किए तो ट्रंप का भाषण होगा एतिहासिक

ट्रंप भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 10.30 बजे शपथ लेंगे। पूरे आयोजन की थीम ही चुनावी अभियान के स्लोगन ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ पर आधारित होगी।

18_01_2017-donald_trump

 20 जनवरी को अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले लेंगे। शपथ समारोह में ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति के रूप में अपना भाषण देंगे। ‘इनॉग्रल एड्रेस’ नाम से चर्चित इस भाषण में ट्रंप क्या कहेंगे, इसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि या तो ट्रंप एक बदले हुए शख्स की तरह देश को संबोधित करेंगे या फिर भाषण में भी चुनाव अभियान की तरह विवादित बयान देंगे। ट्रंप भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 10.30 बजे शपथ लेंगे। पूरे आयोजन की थीम ही चुनावी अभियान के स्लोगन ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ पर आधारित होगी।

अगर उन्हें अपने भाषण को ऐतिहासिक बनाना है तो उन्हें ‘ग्रेट’ शब्द का 30 बार उपयोग करना होगा।
– 1821 में जेम्स मोनरो ने अपने भाषषण में सबसे ज्यादा 29 बार ग्रेट शब्द का उपयोग।
– शपथ ग्रहण के भाषण में अब तक 458 ‘ग्रेट’ और उससे मिलते-जुलते शब्दों का इस्तेमाल।
– 1801 से 2001 के बीच औसतन 10 से 15 बार ग्रेट का उपयोग हुआ।

शपथ ग्रहण संबोधन में ये शब्द रहे हैं चर्चित शब्द। इतिहास में इतनी बार उपयोग
विल-872, नेशन-651, गवर्न-640, पीपल-594, कैन-461, ग्रेट-345, कंट्री-327

‘वॉल’ शब्द बोलने पर भी बनेगा रिकॉर्ड

ट्रंप भाषण में मेक्सिको के साथ सीमा पर दीवार बनाने का भी जिक्र कर सकते हैं। अगर वह अपने भाषण में दीवार यानी ‘वॉल’ शब्द का उपयोग करते हैं तो ऐसा करने वाले वह तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। अब तक भाषणों में केवल 1861 में अब्राहम लिंकन और 1973 में रिचर्ड निक्सन ने यह शब्द बोला है।

40 वर्षो में बढ़ी भाषणों की अवधि
– 1940 से 1980 के बीच औसतन 1,612 शब्दों का उपयोग।
-1980 से 2013 के बीच यह बढ़कर 2,120 शब्द हुए।
-2013 में ओबामा का भाषण 20 मिनट का ही था। इस दौरान उन्होंने करीब दो हजार शब्द बोले थे।

सबसे लंबा भाषण विलियम हेनरी हैरिसन का

1841 में विलियम हेनरी हैरिसन का भाषण 1 घंटे 45 मिनट का था। इस दौरान उन्होंने 8445 शब्दों का उपयोग किया। भीषण ठंड में बिना हैट और कोट पहने हैरिसन को बाद में निमोनिया हो गया था और राष्ट्रपति बनने के एक महीने बाद ही उनका निधन हो गया।

सबसे छोटा भाषण पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का
पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने 1793 के भाषण में केवल 135 शब्दों का उपयोग किया था।

टीवी पर देखा गया पहला भाषण

1949 में हैरी एस. ट्रूमैन का भाषषण टीवी पर प्रसारित होने वाला ऐसा पहला भाषषण था। उस समय अमेरिकी घरों में केवल 44 हजार टीवी सेट ही मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button