राष्ट्रीय
शरीर को चीरते हुए निकल गई ट्रेन, पटरी पर बिखरे चिथड़े

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ जयपुर। शहर के व्यस्ततम इलाके बाइस गोदाम के पास रेलवे पटरी पर सुबह करीब नौ बजे लोगों ने ऐसी लाश देखी जिसे देखकर रूह कांप उठी। लाश के अंग पटरी पर बिखरे हुए थे। लोगों ने अशोक नगर थाने को इस बात की सूचना दी। 40-45 साल के इस युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई…
यहां हर आधे घंटे पर ट्रेन गुजरती है।लोगों की नजर पटरी पर पड़ी तो उन्होंने बिखरे हुए अंगों को देखा। कटी हुई लाश को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। युवक ने आत्महत्या की है या यह दुर्घटना है, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को एसएमएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।



