उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर महिला से किया यौन शोषण , मामला दर्ज

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
download (1)मुजफ्फरनगर: उत्तरप्रदेश के बागोवली गांव में एक 30 वर्ष की महिला के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका कथित रूप से ‘‘यौन उत्पीड़न’’ किया। थाना प्रभारी अरण सिंह ने बताया कि महिला ने साथ में यह भी दावा किया है कि युवक से शादी की उम्मीद में वह धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम बन गई। उन्होंने बताया कि महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बी सिंह से मिलकर उन्हें मामले के बारे में बताया।महिला के अनुसार शादी के बहाने से 2 वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। सिंह ने बताया कि महिला सहारनपुर की रहने वाली है लेकिन जिले के नेवमंडी पुलिस थाना अंतर्गत इस गांव में आरोपी के साथ रह रही थी। सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है जिसकी पहचान मुस्तफा के रूप में हुई है। उन्होंने साथ ही बताया कि महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button