अद्धयात्म

शास्त्रों के अनुसार इन चीजों का हाथो से छूटकर गिरना माना जाता है बहुत ही अशुभ!

अक्सर हमारे हाथ से रुपए, खाना, सामान आदि छूटकर गिर जाते हैं। हम इसे सामान्य बात समझ लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इन चीजों का होना हमें भविष्य का संकेत देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथों से कुछ खास चीजों का छूटकर गिरना अशुभ माना जाता है। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।

1. अगर किसी के हाथ से अचानक सिक्के गिरकर बिखर जाएं तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी आपसे अप्रसन्न हो सकती हैं। जिसके चलते आपके खर्चें बढ़ सकते हैं।

2. कई बार पूजा करते समय हमारे हाथ से पूजा की थाली गिर जाती है या दीया बुझ जाता है तो इसे भी अपशगुन माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये भविष्य में होने वाली अनहोनी की ओर इशारा करते हैं।

3. अगर आपके हाथ से अचानक पानी से भरा हुआ गिलास छूटकर गिर जाए तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि ये आपको भविष्य में होने वाले गंभीर रोग की ओर इशारा करता है।

4. अगर किसी विवाहित महिला के हाथ से सिंदूर अचानक गिर जाए तो समझ जाएं कि आपके पति के ऊपर कोई विपत्ति आने वाली है। इससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता है।

5. यदि खाना बनाते समय कढ़ाई से तेल अचानक छलक जाएं तो समझे इससे घर में अन्न-धन की कमी होने वाली है। क्योंकि इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

6. कई बार खाना बनाते समय हमारे हाथ से मिर्च गिर जाती है, इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत खराब माना जाता है। अगर ये काली मिर्च हो तो परिणाम और भी बुरे हो सकते हैं। कहते हैं इससे घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। साथ ही किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं।

7. अगर आपके हाथ से अचानक नमक गिर जाए तो समझें कि आपकी कुंडली में शुक्र और चंद्र का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इससे आप कर्ज में डूब सकते हैं।

8. अगर रास्ते में चलते समय अचानक बिल्ली रास्ता काट जाए तो माना जाता है कि इससे व्यक्ति के कार्य में अड़चनें आ सकती है। इससे उसके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

9. अगर दूध उबालते समय पतीले से बाहर गिरने लगे तो यह व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान बना सकता है। इससे आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल संबंध बिगड़ सकते हैं। साथ ही परिवार में मुसीबतें भी आ सकती हैं।

10. वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के हाथ से खाने का कोई सामान गिर जाए तो इसे भी अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। जिससे घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button