National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

शिवसेना ने मोदी के मंत्रियों की योग्यता पर उठाए सवाल, कहा- क्षमतावानों को खोजना मुश्किल

l_modi-thackrey-1467829698एजेंसी/ मुबंई। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार और उसमें फेरबदल के बाद मंत्रियों की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडलों में काम करने वाले लोगों की तरह क्षमतावान लोगों को खोजना इन दिनों बहुत मुश्किल है। 

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है नरेन्द्र मोदी अपनी सरकार के अकेले चेहरे हैं। इससे तुलना करें तो इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के पास बाबासाहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, यशवंतराव चव्हाण और शंकरराव चव्हाण जैसे ज्यादा उत्कृष्ट सदस्य थे। 

संपादकीय में कहा गया है मनमोहन सिंह की वजह से दुनिया को पता चला कि भारत में वित्त मंत्री है जो काम करता है। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में जैसे क्षमतावान लोग थे वैसे लोग आज नहीं मिल सकते। इस परिदृश्य में मोदी के पास अपने मंत्रिमंडल की पूरी जिम्मेदारी खुद उठाने के अलावा और दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

Related Articles

Back to top button