National News - राष्ट्रीयState News- राज्यउत्तराखंड

शिव अरोड़ा ने कहा- उत्तराखंड में भाजपा की लहर 1

रूद्रपुर(ईएमएस)। जिला अध्यक्ष शिव अरोरा द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण तूफानी प्रचार करने हुए आलाइंस कालोनी में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान श्री अरोरा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा हैं और यही कारण हैं कि उत्तराखंड ही नहीं सम्पूर्ण भारत में भाजपा की लहर चल रही हैं। जिसके चलते रूद्रपर की जनता आने वाले चुनाव में नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिये भाजपा को वोट देकर कमल खिलाने जा रही है। जिसका उत्साह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक रैली में दिखाई दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चूका हैं और जिसके चलते देवभूमि उत्तराखण्ड में परिवर्तन होना निश्चित हैं और 11 मार्च को जब परिणाम आएगा तो राज्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही होगी। इस अवसर पर संसार सिंह, तरूण दत्ता, राकेश सिंह, हरीश सुखीजा, राजेश ठुकराल, वेद ठुकराल, राजीव चौधरी, हरीश जल्होत्रा, हरनाम चौधरी, मनोज मित्तल, अजय नारायण, गौरव आहूजा, सुनील झाम, सोनू खुराना, किशन ठुकराल, मोहित गंभीर, रोहित गंभीर, मनीष ठुकराल, मयंक कक्कड़, रविन्द्र सिंह आदि थे।

उधर जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रचार अभियान के अंतिम दौर में वार्ड नं 2 ट्रांजिस्ट कैम्प, प्रीत विहार, कृष्णा कालोनी में ताबड़तोड़ विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए आने वाली 15 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी कमल निशान के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए जनता के समक्ष अपने ओजस्वी विचारों को रखते हुए कहा भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे हर वर्ग का विकास करने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, हरीश सुखीजा, रामप्रसाद गुप्ता, धीरेश गुप्ता, प्रेमपाल गगवार, ईश्वरी प्रसाद राठौर, सरोज चौहान,नीलम आर्य, किरन राठौर, तिलकराज रस्तोगी, नरेन्द्र अरोरा, जीएल गंगवार, पूजा गुप्ता, दोधराज सिंह, प्रेम सिंह आदि थे।

Related Articles

Back to top button