दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

संस्कारों-सभ्यताओं से जुड़ा है तीज : स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी के घर तीज, बारिश के बीच झूमते दिखे लोग

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के घर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। दिल्ली स्टडी ग्रुप के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में जहां एक तरफ महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर जश्न मनाया तो वहीं नृत्यों की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। खास बात यह रही कि बारिश होने के बावजूद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बारिश के बीच लोग झूमते नजर आए। इस उत्सव में स्मृति ईरानी के साथ दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय जौली, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार उपस्थित रहे।

बारिश के बीच लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्मृति ईरानी ने लोगों को तीज की बधाई देते हुए कहा कि इस उत्सव का देश की परंपरा में विशेष महत्व है। यह उत्सव हमारे संस्कारों और सभ्यता के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों को जोडऩे का काम करता है और इसलिए इसका आयोजन धूमधाम से किया जाता है। बारिश में नाच रहीं महिलाओं को देखते हुए स्मृति ने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद माथे पर शिकन तक नहीं आने देतीं।

‘एक-दूसरे को आपस में जोड़ता है तीज’…

इस मौके पर अपने संबोधन में विजय जौली ने कहा कि इस उत्सव के आयोजन का मकसद सभी लोगों को एक साथ एक मंच पर लाना और एक-दूसरे से जोडऩा है। फिर वह चाहे किसी भी धर्म या जाति से क्यों न हो। हर साल तीज उत्सव का आयोजन अलग-अलग जगहों पर किया जाता है। इस बार स्मृति ईरानी ने अपने घर में यह उत्सव मनाने का मौका दिया। जौली ने उत्सव के दौरान स्मृति ईरानी के साथ स्वयं के एक दौरे के बारे में भी लोगों को बताया। साथ ही इस उत्सव में कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button