अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के प्रिंस ने, 80 बाजों के लिए टिकट बुक कर उन्हें हवाई सफर करवाया

नई दिल्ली: अपने शौक को पूरा करने के लिए लोगों को अजीबोगरीब काम करते आपने अक्सर देखा होगा। ऐसा ही काम सऊदी अरब के प्रिंस ने भी किया है। बाजों से इतनी मोहब्बत कि 80 बाज के लिए विमान में सीटें बुक करावा दी।

प्रिंस की दिवानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।सऊदी अरब के प्रिंस ने अपने 80 बाजों के लिए टिकट बुक कर उन्हें हवाई सफर करवाया। प्रिंस ने अपने 80 पालतू बाजों के लिए फ्लाइट की मिडिल सीट बुक कराई और उन्हें अपने साथ सफर करवाया।

उनके इस दिवानगी को देखकर अन्य यात्री हैरान थे। आपको बता दे कि खाड़ी देशों में बाज को इंसानों जैसा सम्मान मिलता है। वहां के कानून के लिए एयरलाइंस यात्री के साथ चल रहे बाजों को जगह देने से मना नहीं कर सकते।

Related Articles

Back to top button