उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

सड़क हादसे में 24 की मौत और 25 से अधिक घायल

औरैया : लॉकडाउन में सरकारों के प्रवासी कामगार/श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के तमाम इंतजाम के बीच भी लोग पैदल या फिर खतरा मोल लेकर घरों की ओर रुख कर रहे हैं। शनिवार को औरैया में लोगों से भरे ट्राला को डीसीएम ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। राजस्थान से बिहार और झारखंड जा रहे प्रवासियों के ट्रक और खड़ी डीसीएम में टक्कर हो गयी, जिनको अस्पतालों में भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल 20 मजदूरों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। औरैया की सीएमओ डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 लोग, जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। मौके पर कमिश्नर, आईजी भी पहुंच गए है। प्रशानिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। डीएम अभिषेक सिंह बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां 15 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। औरैया में कोतवाली क्षेत्र के चिहुली में हाइवे पर शनिवार को नेशनल हाइवे पर एक ढाबे के बाहर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कंटेनर व डीसीएम दोनों खड्ड में जा गिरी। इसमें सवार 24 मजदूरों की मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब चार बजे मजदूरों को लेकर गोरखपुर जा रहा कंटेनर एक ढाबे के बाहर रुका। मजदूर दिल्ली व फरीदाबाद से कंटेनर में सवार हुए थे और गोरखपुर जा रहे थे। चालक चाय पीने चला और मजदूर सो रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार डीसीएम ने कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे कंटेनर खड्ड में जा गिरा और डीसीएम भी खड्ड में पलट गई। ढाबे के लोग भागे। चीख- पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पांच बजे से राहत कार्य शुरू हो गया।

क्रेन से कंटेनर व डीसीएम को हटाकर दबे हुए लोगों को निकाला गया। जिला अस्पताल में 24 लोगों को मृत घोषित किया गया। 15 गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि 20 मामूली घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि मजदूर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे।

मजदूर झारखंड देवरिया व पश्चिम बंगाल के है। कई मृतको के नंबर मिलने पर उनके स्वजन को सूचना दी गई है। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पंहुंचे कमिश्नर सुधीर एम बोबड़े को फोन के घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button