उत्तराखंडफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सतपाल महाराज भारतीय जनता पार्टी में शामिल

satनयी दिल्ली। उत्तराखंड के पौड़ी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सतपाल महाराज आज पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। महाराज कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के बाद महाराज ने नरेन्द्र मोदी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में उत्तराखंड की उपेक्षा हुई। कांग्रेस की नीतियों के कारण देश बहुत पीछे चला गया।  उनके कांग्रेस छोड़ने के पीछे कारण मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच की अनबन भी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हम भाजपा को जीत से भी आगे ले जायेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं का कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इतना ही नहीं कई बड़े नेता हार के डर से चुनाव लड़ने को तैयार ही नहीं हैं। विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस डूबती नाव है। 

Related Articles

Back to top button