फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

सपा और भाजपा की मिलीभगत से उप्र में दंगे : मायावती

wawलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) की मिलीभगत से ही उत्तर प्रदेश में दंगे होते हैं। लखनऊ  में मायावती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। इस दौरान मायावती ने भाजपा और कांग्रेस के साथ ही सपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से लंबे समय से आंदोलित सरकारी कर्मचारियों की जायज मांगों को मांग लेना चाहिए। बसपा प्रमुख ने गुरुवार को आगरा में भाजपा विधायक संगीत सोम व सुरेश राणा तथा बरेली में तौकीर रजा को सम्मान देने पर भाजपा तथा सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा  ‘‘यह दोनों पार्टियां प्रदेश का माहौल खराब करने में हमेशा ही आगे रहती हैं। दंगों में मृत लोगों के शव पर राजनीति करने वाले इन दोनों दलों का विकास से कुछ भी लेना-देना नहीं है। मायावती ने कहा कि भाजपा के नरेन्द्र मोदी आज विकास की बातें कर रहे हैं लेकिन भाजपा जब छह वर्ष तक केंद्र में थी तब विकास कहीं भी नहीं दिख रहा था। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नरेन्द्र मोदी महिला की जासूसी कराने जैसी छोटी हरकत में लगे हैं। प्रदेश सरकार में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के बारे में मायावती ने कहा कि राज्य सरकार को इनकी जायज मांगों पर ध्यान देकर जनता को राहत देनी चाहिए। बेकार की बातों में अडंगा लगाकर हड़ताल को आगे बढ़ाना समझदारी का काम नहीं हैं। सूबे में अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य पर संतुष्ट न होने के बारे में उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की मांग जायज है। हमारी पार्टी गन्ना मूल्य के मामले में गन्ना किसानों के साथ है।

Related Articles

Back to top button