उत्तर प्रदेशराज्य

सपा की घोषित प्रत्याशी हुई भाजपा में शामिल,भाजपा ने दिया सपा को बड़ा झटका

sapa-and-bhajpaआगरा। भाजपा को एक बार फिर से बड़ा झटका मिला है। भाजपा की पार्षद कुंदनिका शर्मा ने भाजपा को त्यागपात्र देकर सपा में शामिल हो गयीं हैं। आपको बता दें कि सामाजवादी पार्टी ने अब तक सपा में अपने घोषित प्रत्याशियों में राज्स महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रोली तिबारी को आगरा दक्षिण सीट से प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। भाजपा ने सपा की आगरा ग्रामीण से घोषित प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी  में शामिल कर सपा में सेंध लगा दी है।

 

प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में हेमलता दिवाकर ने आज भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मौर्या ने कहा कि सपा से टिकेट मिलने के बावजूद हेमलता द्वारा भाजपा ज्वाइन करना दर्शाता है कि सपा की नैया डूबने वाली है। दरअसल भाजपा आगामी चुनाव में 265 से ज्यादा सीट जीतेगी। इस चुनाव में हेमलता भी भागीदार होंगी।

सपा की घोषित प्रत्याशी हुई भाजपा में शामिल

विधानसभा चुनाव 2012 में हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सपा के टिकेट पर ग्रामीण विधानसभा से लड़ा था। तब वो अप्रत्याशित रूप से लगभग 51000 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं थी। हाल ही में सपा द्वारा 143  हारी हुई सीटो पर प्रत्याशियों की जो सूचि जारी की थी उसमें हेमलता को दुबारा आगरा ग्रामीण सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। काफी समय से भाजपा और अन्य पार्टीय के नेताओं को लेकर घेराबंदी कर भाजपा ज्वाइन करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत हेमलता से भी उनके सम्पर्क जारी थे और सही मौके की तलाश में थे। बीच में ही कुंदनिका शर्मा के पार्टी छोड़ने के कारण भाजपाई हेमलता को पार्टी ज्वाइन कराने के मामले को लेकर जी जान से जुट गए। रविवार को जहाँ पार्टी के कई लोग प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में लगे थे वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे।
हेमलता की भाजपा ज्वाइन के ऑपरेशन को केन्द्रीय राज्य  मंत्री रामशंकर कठेरिया के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इस मामले को इतना गुपचुप रखा गया कि हेमलता और उसके परिवार के सदस्यों को भी हिदायत दी गयी थी की इस ओपरेशन की भनक किसी को न लगे यहाँ तक की कई वरिष्ठ भाजपाई भी इस ओपरेशन से आखिरी समय तक अनजान रहे।
सपा छोड़कर भाजपा में आई हेमलता दिवाकर ने कहा कि सपा में गुटबाजी की वजह से पुराना चुनाव हारी और अब पार्टी में ये गुटबाजी पहले से भी और ज्यादा है। उन्हें लगता है की आगामी चुनाव 2017  में उन्हें बड़ा नुकसान होता इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है।
सपा के जिला प्रभारी विपुल पुरोहित ने कहा कि चार साल से हेमलता पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनायी हुई थी , क्योंकि चुनाव में एक साल का समय शेष है तो पार्टी ने उन्हें उनके पुराने चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर टिकेट दिया था और निर्देश दिए थे कि इस बचे साल में वो अपनी स्थिति क्षेत्र में ठीक कर ले। क्षेत्र में अपने विपरीत स्थितिया देखकर हेमलता को अंदेशा था कि सपा से टिकेट काट दी जायेगी इसी चक्कर में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की।

Related Articles

Back to top button