उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

सपा के वरिष्ठ नेता मित्रसेन यादव का निधन

mitrasenलखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मित्रसेन यादव का सोमवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। फैजाबाद के बीकापुर से विधायक मित्रसेन यादव 85 साल के थे। मित्रसेन यादव को रविवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। आज (सोमवार) सुबह लगभग 9.30 बजे उनका निधन हो गया। मित्रसेन पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़े हुए थे। उनका जन्म फैजाबाद के एक गांव में 11 जुलाई, 1934 को हुआ था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले मित्रसेन सपा और बसपा में रहकर फैजाबाद से तीन बार सांसद और सात बार विधायक रहे।

Related Articles

Back to top button