अद्धयात्म

समुद्रशास्त्र के अनुसार महिलाओं के बाल देखकर ऐसे जानिए उनका स्वभाव…

आपने अक्सर कई लोगों को देखा होगा कि वे किसी भी व्यक्ति को देखने मात्र से ही उनके स्वभाव के बारे में बता देते हैं। जी हाँ, ऐसा मुमकिन हो पाता है समुद्रशास्त्र के ज्ञान की मदद से। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से महिलाओं के बालों को देखकर उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इससे जुड़ी जानकारी ताकि आप भी महिलाओं के स्वभाव को जान सकें।

* काले और सीधे बाल

जिन महिलाओं के बाल काले और बिल्कुल सीधे होते हैं वे स्पष्ट ख्याल की होती हैं उन्हें बात घुमा-फिराकर कहना और समझना नहीं आता है वे जैसा सोचती हैं उन्हीं विचारों को अपने आस-पास फैला भी डालती हैं वैसे ये ज्यादातर सरल और खुले विचारों वाली होती हैं।

* लंबे बालों वाली लड़कियां

ऐसा माना जाता है कि लंबे और सीधे बालों वाली लड़कियां रियिलिटी के पास होती हैं, सपनों की दुनिया मैं नहीं रहती। यह साफ और सुलझे विचारों वाली होती है। ऐसी लड़कियां समय और परिस्थितियों की वास्तविकता को पहचानती हैं और उसके हिसाब से काम करती ह। यह सोच समझकर बोलती ह। दूसरों से अपनी बातें शेयर करने की बजाय, अपने काम में जुटे रहना इन्हें पसंद होता है। इनमें मेनेज्मेंट की अच्छी योग्यता होती है। धन का संचय करना और सही स्थान पर खर्च करना इन्हें अच्छी तरह आता है।

* घुंघराले बाल वाली महिलाओं का व्यक्तित्व

घुंघराले बालों वाली महिलाएं कलाकार होती है और ये किसी ना किसी कला से अपने जीवन में अवश्य जुड़ती है। इन महिलाओं का खासकर साहित्य और संगीत से बहुत ज्यादा लगाव होता है। ये महिलाएं अधिक्तर कल्पनाओं में खोयी रहती है और कल्पना के समुन्दर में ही गोते लगाती रहती है। घुंघराले बाल वाली महिलाओं को मेहमानवाजी का खास शौक होता है, अक्सर लोग इनका मेहमान बनना पसंद करते है। लेकिन घुंघराले बाल वाली महिलाओं में दूरदर्शिता की कमी पाई जाती है।

* सुनहरे बाल वाली लड़कियां

जिन लड़कियों के बाल सुनहरे रंग के होते है ऐसी लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान होती है और साथ ही सीधे व सरल स्वभाव की होती है लेकिन सुनहरे बालों वाली लड़कियां शारीरक रूप से थोड़ा कमजोर होती है।

* भूरे बाल वाली महिलाएं

ये काफी इमोशनल और रोमांटिक किस्म की होती हैं तथा प्यार में धोखा भी इन्हें आसानी से मिल जाता है वैसे ये जीवन को आजाद ख्यालों के साथ जीना ही पसंद करती है।

* घने बाल वाली लड़कियां

जिन लड़कियों के बाल घने होते है ऐसी लड़कियां स्वभाव से थोड़ा जिद्दी होती है। ये हठ से अपनी सभी बातें मनवा लेती है।

* सॉफ्ट, सिल्की और पतले बाल

इन महिलाएं दिल से सच्ची और सरल बुद्धि की होती हैं तथा इनके मन में कभी किसी के लिए दुर्भावना नहीं आती है ये किसी की भी मदद के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं।

Related Articles

Back to top button