राष्ट्रीय
सरकारी संपत्ति को नुकसान के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अटॉर्नी जनरल से मदद


नई दिल्ली/अहमदाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी से मदद मांगी है। उनसे जानना चाहा है कि इन मामलों में क्या रुख अपनाया जाना चाहिए? कोर्ट गुरुवार को हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन के खिलाफ केस की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान उसने गुजरात पुलिस से कहा कि वह मामले की चार्जशीट का अंग्रेजी अनुवाद हार्दिक को उपलब्ध कराए।