Lifestyle News - जीवनशैली

सरकारी सेवाओं की जानकारी देगा ये ऐप, दिसबंर में होगा लॉन्च

Mobile-app-for-EPF-members-launchedनई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि सरकार एक ऐसे मोबाइल ऐप पर काम कर रही है जो केंद्र और राज्य सरकारों की 1000 से अधिक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा और इसे दिसंबर, 2016 में लॉन्च किया जाएगा।

प्रसाद ने कहा कि हम एक शेयरिंग मोबाइल ऐप शुरू करने जा रहे हैं। इस ऐप में हम केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों की सेवाएं देंगे। एक बटन क्लिक करने पर लोग सरकार की 1000 सेवाएं खंगाल पाएंगे। हम राष्ट्रीय छात्र छात्रवृति, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ दिंसबर में इसे शुरू करेंगे।  उमंग नामक यह ऐप अंग्रेजी के साथ साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button