व्यापार

सरकार के मुताबिक दालों की कीमतों में कमी

dalनई दिल्ली (एजेंसी)। उपभोक्ता मामले व खाद्य मंत्रालय के अनुसार इस सप्ताह देश भर में दालों की कीमतें स्थिर रही हैं। मंत्रालय का कीमतों की निगरानी करने वाला कक्ष 55 बाजार केंद्रों पर 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियमित रूप से नजर रखता है। इस अवधि में चना दाल की कीमतों में चार केंद्रों पर कमी आई जबकि अरहर दाल की कीमतों में तीन केंद्रों पर कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चार केंद्रों पर उड़द की दाल की कीमतों में कमी आई। इन केंद्रों में मंडी, आगरा, राजकोट और तिरूवनंतपुरम शामिल हैं। शिमला और चेन्नई केंद्रों में उड़द की दाल की कीमतें बढ़ी हैं। सप्ताह के दौरान मंडी और आगरा केंद्रों में मूंग दाल की कीमतों में कमी आई है और शिमला, मंडी तथा संबलपुर में मसूर दाल की कीमतों में कमी देखी गई है। कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए उचित कदम उठाए जाने के लिए उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा २२ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियमित रूप से नजर रखी जाती है।इन वस्तुओं में चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, उड़द दाल, अरहर दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़ मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति तेल, सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल, ताड़ का तेल, चाय, दूध,/आलू, प्या़ज और नमक शामिल हैं। कीमतों के आंकड़े संबंधित राज्य सरकारों के राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग से रो़जाना आधार पर एकत्र किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button