ज्ञान भंडार

सरकार-संगठन में नहीं थमा घमासान, वीरभद्र-सुक्खू में फिर तनातनी

raja-saab_1477329256हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम वीरभद्र सिंह और पीसीसी चीफ सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच तनातनी प्रदेश कांग्रेस के जनरल हाउस में फिर सामने आ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हमला किया।
 
प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में संगठन के कुछ पदाधिकारी उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक जिलों का विरोध करते हुए कहा कि संगठन में भी लोग चुनकर आएं। इसके बाद पीसीसी अध्यक्ष ने भी बिना किसी का नाम लिए सीएम की हर बात का जवाब दिया।

बोले- आत्म सम्मान सबका है। सबके सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। कांग्रेस संगठन में सभी लोग चुनकर आए हैं। सोशल मीडिया पर अगर किसी ने सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कांग्रेस का जनरल हाउस सोमवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी ने की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा, पीसीसी पदाधिकारी, जिला-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button