राष्ट्रीय

सर्वे में खुलासा भारत में सेक्स करने की औसत आयु 24 साल

कंपनी की ओर से 42 देशों में किया गया सर्वें

नई दिल्ली : एक प्रायवेट कंपनी की ओर से 42 देशों में वैश्विक पैमाने पर एक सेक्स सर्वे कराया गया जिसमें 42 देश के 33,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस सर्वें भारत में कुल 1,006 भारतीय नागरिकों ने हिस्सा लिया जिनमें 49 फीसदी महिलाएं और 51 फीसदी पुरुष शामिल थे। भारतीय प्रतिभागियों में 37 फीसदी कुंवारे थे। सर्वे में सभी उम्र के पुरुष और स्त्रियों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 35 से 49 साल के लोगों ने भाग लिया जो करीब 31 फीसदी थे। इस सेक्स सर्वे में भारतीय नागरिकों की सेक्स लाइफ से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सर्वे में पाया गया कि पहली बार सेक्स करने की औसत आयु 23 से 24 साल रही है। सर्वे में 37 फीसदी प्रतिभागियों का कहना था कि उन्होंने वर्जिनिटी खोने के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी। यह अचानक हो गया। सर्वे के मुताबिक सेक्स का कुल औसत समय 20 मिनट रहा जिनमें से 10 मिनट फोरप्ले पर और 10 मिनट शारीरिक संबंध बनाने पर खर्च किए गए। 79 फीसदी लोगों ने बताया कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार सेक्स जरूर करते हैं। 25-34 साल के लोगों के बीच यह ज्यादा पाया गया और बढ़ती उम्र के साथ इसमें गिरावट आती गई।

सर्वे के मुताबिक, भारतीय खासकर पुरुष की बीच सबसे मनपसंद सक्रिय सेक्स टॉयज का इस्तेमाल और कई पार्टनरों के साथ शारीरिक संबंध बनाना है। शहरों में रहने वाले करीब आधे लोगों ने यह कहा कि उनके पास मर्जी के मुताबिक सेक्स करने के लिए पर्याप्त समय और जगह है। 72 फीसदी लोगों को अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट पाया गया जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। 28 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके एक से ज्यादा पार्टनर हैं। सेक्स को लेकर ज्यादा सक्रिय वयस्कों के बीच यौन संक्रामक रोगों के मुकाबले प्रेगनेंसी की चिंता ज्यादा है।54 फीसदी लोगों ने सेफ सेक्स को स्वीकार्य बताया। इस मामले में महिला पुरुषों से आगे पाई गईं।57 फीसदी महिलाओं को सेफ सेक्स के साथ संबंध बनाने में कोई दिक्कत नहीं है जबकि 50 फीसदी पुरुष इस पक्ष में पाए गए।

 

Related Articles

Back to top button