राष्ट्रीय

सशक्त नारी ही न्यू इंडिया: प्रधानमंत्री

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का पहला संस्करण 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की थी। ‘मन की बात’ के 41वें संस्करण की शुरुआत विज्ञान दिवस से की। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न सर सीवी रमन को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कई महान वैज्ञानिकों को जन्म दिया है। एक तरफ महान गणितज्ञ बोधायन, भास्कर, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्ट की परंपरा रही है। वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में सुश्रुत और चरक हमारे गौरव हैं। सर जगदीश चंद्र बोस और हरगोविंद खुराना से लेकर सत्येंद्र नाथ बोस जैसे वैज्ञानिक भारत के गौरव हैं। मोदी ने विज्ञान दिवस, महिला दिवस और होली को लेकर कई अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने बताया कि देश भर के कई लोगों ने विज्ञान को लेकर उनसे सवाल पूछे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि ऐलिफेंटा द्वीप के 3 गांवों में आजादी के 70 साल बाद बिजली पहुंची है। पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। मोदी ने कहा कि हमने कभी सोचा है? कि नदी हो या समुद्र हो, इसमें पानी का रंग रंगीन क्यों हो जाता है। यही प्रश्न 1920 के दशक में एक युवक के मन में आया था। इसी प्रश्न ने भारत के एक महान वैज्ञानिक को जन्म दिया। चार मार्च को नैशनल सेफ्टी डे है। सुरक्षा से न करो मस्ती, जिंदगी होगी सुरक्षित। गलती न करने पर दुर्घटना कम हो सकती हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं गलतियों के कारण ही होती है। मोदी ने विश्व महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा महिलाओं ने अपने आत्मबल से खुद को आत्मनिर्भर बनाया। पहले पुरुषों की पहचान नारियों से होती थी। नारी का समग्र विकास, सशक्त नारी ही न्यू इंडिया है। आर्थिक समाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सबकी जिम्मेदारी। 15 लाख महिलाओं ने एक महीने का स्वचछ्ता अभियान चलाया।

Related Articles

Back to top button