स्पोर्ट्स

सानिया और ब्लेक ने जीता चाइना ओपन

sania1बिजिंग। भारत के लिए एक अच्छी खबर है। सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लेक ने रूस की वेरा दुशेविना और स्पेन की अरांता पारा सांतोजा को शनिवार को यहां लगातार  सेटों में 6-2 और 6-2 से हराकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सानिया और ब्लेक की आठवीं सीड जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला मात्र एक घंटे छह मिनट में जीत लिया। सानिया और ब्लेक का यह दो सप्ताह में दूसरा खिताब है। इस जोड़ी ने पिछले सप्ताह टोक्यो में पैन पैसिफिक ओपन का खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ी का यह इस सत्र में पांचवा और कुल 19वां खिताब है।  

Related Articles

Back to top button