Uncategorized

साप्ताहिक राशिफल: 8 सितम्बर से 14 सितम्बर 2019

मेष – इस सप्ताह किसी से अधिक अपेक्षाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। पति व पत्नी के आपसी न समझ के कारण परिवार में तनाव का माहौल हो सकता है। किसी सोची हुई रणनीति के तहत कार्य करेंगी तो सफलता मिलेगी।

वृष- कुछ लोगों के जीवन की परिस्थितियां करवट ले रही है। ईमानदारी से कार्य करने की शैली ही आपके व्यक्तित्व की पहचान है। पारिवारिक संबंधों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे।

मिथुन- इस सप्ताह बहुत सारे ऐसे अवसर आएंगे जो आपके जीवन में सुख व दु:ख का मिश्रित फल देंगे। ऐसे लोगों के साथ रहें जो सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण हों। घरेलू खर्चों में वृद्धि होने से आपका मासिक बजट गड़बड़ा सकता है।

कर्क- परिवर्तनशील समय से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित हो रही है, इस ऊर्जा को अपने में समाहित करने की कला को विकसित करना होगा। प्रसन्नता आपको ज्यादा जीवंत, ऊर्जावान एवं सृजनशील बनाएंगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी।

सिंह– हर काम कर लेना अच्छी बात है, लेकिन सबके काम में कमी निकालना हितकर नहीं है। कुछ लोग अपने अहंकारी स्वभाव को बदलने का प्रयास करें अन्यथा आपके अपने सहयोगी ही शत्रु बन जाएंगे। एकांत में जाकर विचार करें कि आप जो कर रहे हैं, उससे किस हद तक संतुष्ट हैं।

कन्या– आप लगभग हर वस्तु को प्राप्त कर सकते है, किन्तु उसके लिए नैतिकता, मानवता को त्यागना होगा। ये जरूरी नहीं है कि आप गलत तरीका अपनाएं बल्कि अवसरों का सही ढग़ से दोहन करें। आप अपना जीवन खुद की सोच से चलें, न कि किसी का अनुसरण करें।

तुला- ऑफिस का दबावपूर्ण कार्य आपको मानसिक रोगी बना सकता है। काम को ऑफिस में ही छोड़कर आए उसे अपने दिलो दिमाग में बसाने की कोशिश न करें। सकारात्मक सोच बनाएं रखने से आप-अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। जीवन को सहजता से जीने का प्रयास करें।

वृश्चिक- किसी से कर्ज लेना या फिर उस पर आश्रित होना व्यक्ति को अपाहिज बना देता है। आप इस दलदल से जितनी जल्दी बाहर निकल लें उतना ही अच्छा है। कुछ लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के आसार है। धन में कुछ बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।

धनु- आपको निंदा करने वाले व्यक्तियों के करीब रहने की आवश्यकता है। जिससे अपनी खामियां समझ आएंगी। पूर्वाग्रहों पर आधारित चिंतन तथा उनसे प्रेरित होकर लिए गए निर्णय अधिकतर गलत साबित होते है। कठोर परिश्रम से मिली सफलता आपको आनंद की अनुभूति कराएगी।

मकर- यह सप्ताह कुछ लोगों के चेहेरों पर खोई हुई मुस्कान को वापस लाने का काम करेगा। अधूरे कार्यों में प्रगति होगी तथा नए अनुबंधों का प्रस्ताव आएगा। ऑफिस की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी होगी क्योंकि लोग आपको नीचा दिखानें के लिए लगातार प्रयासरत है।

कुंभ- इस सप्ताह आर्थिक उपलब्धियों के लिए नकारात्मक व भावनात्मक सोच को बदलना होगा। जीवन को आशावादी बनाने पर महसूस करेंगे कि कार्यों में सफलता पाना कितना आसान है। नवयुवक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

मीन- कुछ लोगों के कार्यों में प्रतिरोध व अड़चनें आने के संकेत है, इसलिए दिल व दिमाग दोनों में सामंजस्य बिठाना ही आपके लिए हितकारी प्रतीत होगा अन्यथा उलझनों में आप फंसे रहेंगे। धन आएगा परंतु उतनी ही तेजी व्यय भी होगा।

Related Articles

Back to top button