अद्धयात्म

साप्ताहिक राशिफल: 8 से 14 जुलाई, जानिए कैसा बीतेगा आपका ये हफ्ता

साप्ताहिक राशिफल, 8 से 14 जुलाई के बीच चंद्रमा मिथुन से कन्या राशि तक जाएगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा की इस स्थिति से कर्क, सिंह, तुला, मकर, वृष, मिथुन राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। इन 6 राशियों के लिए हफ्ता ठीक नहीं कहा जा सकता है।

मेष– ये सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए कामकाज की योजनाएं बनेंगी। धीरे-धीरे सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे। बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग हैं। सेहत के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सकती है और यह दौर पूरे सप्ताह चलता रहेगा। कई तरह के कन्फ्यूजन खत्म हो सकते हैं। नकारात्मकता और डर खत्म हो सकता है। दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा। थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में नए काम दुश्मनों के कारण रुक सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको सावधान रहना होगा।

वृष– इन दिनों में कुछ ज्यादा ही मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। व्यापारिक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। आने वाले दिनों के लिए बनाई गई योजनाओं से अचानक धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी तलाश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप इंटरनेट और फोन के भरोसे बैठने के बजाए एक बार उन लोगों से संपर्क करने की सीधी कोशिश करें, जो इस मामले में महत्वपूर्ण हैं। आप जोखिम उठाने के मूड में रहेंगे। इस सप्ताह के बीच में साझेदार से अनबन हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में परिवार में खुशियों भरा माहौल भी बन सकता है। इस सप्ताह सेहत को लेकर सावधान रहें, मौसमी बीमारियां हो सकती है।

मिथुन– सप्ताह की शुरुआत में आप चंद्रमा के कारण परेशान हो सकते हैं। थोड़ी टेंशन भी बढ़ सकती है। कामकाज धीमी गति से होंगी। इस सप्ताह आपको संभलकर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी पारिवारिक काम निपटाने के लिए समय मिल सकता है। करियर के बारे में कोई बड़ा फैसला करने के लिए सही समय नहीं है। हालांकि, अभी आपके पास सुझाव और प्रस्ताव भी काफी रहेंगे। इन दिनों में कुछ सुखद बदलाव भी आपकी लाइफ में हो सकते हैं। आप अपने मौजूदा काम पर ही ध्यान दें। किसी समस्या का निवारण करने में आप सफल हो सकते हैं। सेहत संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। पेट के रोग हो सकते हैं.

कर्क– इस सप्ताह आपको संभलकर रहना होगा। सप्ताह के कुछ दिन आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाले भी हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। पैसों के मामलों में रिस्क न लें। जोश या जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें। आपको जो कहना है, नपे-तुले शब्दों में कहें। मेहनत से सफलता मिलेगी।

महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात और बातचीत हो सकती है। इन दिनों में इनकम और सेविंग के मामले में आपको सावधान रहना होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं बन सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। काम भी पूरे हो सकते हैं। साझेदारी के कामकाज से आपको फायदा मिल सकता है। परिवार और दोस्तों से कुछ मामलो में मदद नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं।

सिंह– सिंह राशि वाले लोगों के लिए ये 7 दिन मिला-जुला फल देने वाले रहेंगे। वाणी से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। संयम रखना होगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। आप सभी रिश्तों को लेकर धैर्य रखें। अपनी ओर से टीका टिप्पणी न करें। इस सप्ताह परेशानी और चिंता तो रहेगी, लेकिन जल्दी समाधान भी मिल सकता है। जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता इन दिनों में आपको परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। आपको बीच की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह खत्म होते-होते आपको थोड़ी राहत महसूस हो सकती है।

कन्या– सप्ताह की शुरुआत आपकी राशि से होगी। चंद्रमा जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा आपके दिन भी अच्छे होते जाएंगे। आनंद और खुशियों के अवसर मिल सकते हैं। इनकम और सेविंग बढ़ सकती है। नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में आप लकी हो सकते हैं। कामकाज पर ध्यान दें। इन दिनों में जमीन-जायदाद के सौदों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी ईमानदारी की तारीफ कर सकते हैं। इन दिनों में आपके ज्यादातर शौक भी पूरे हो सकते हैं।

नए काम की योजनाएं इन दिनों में बन सकती हैं। इन दिनों में आप लोगों को आकर्षित करेंगे। यात्राओं के योग बन रहे हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में दोस्तों, भाइयों या साथ काम करने वालों की मदद नहीं मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है। लंबी बहस में पड़ेंगे, तो अपना ही नुकसान करवा सकते हैं।

तुला– चंद्रमा इन दिनों में गोचर कुंडली के खर्चे के घर से शुरू होकर तीसरे भाव तक जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। सप्ताह के बीच में एक-दो दिन आपको धन लाभ हो सकता है। सम्मान, प्रमोशन, प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप बहुत चतुराई से बात करेंगे। इन दिनों में कोई आपको चैलेंज भी कर सकता है। कोई भी फैसला बहुत सोच- विचार कर ही लें। किसी काम की टेंशन लगातार हो सकती है। उसका जल्दी ही समाधान हो सकता है।

वृश्चिक– इन दिनों की शुरुआत में गोचर कुंडली में चंद्रमा लाभ भाव से शुरू होकर धन भाव तक आएगा। आप सेविंग करना चाहते हैं तो ये सात दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन से फायदा हो सकता है। यात्राएं भी होंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति विशेष से भी विवाद हो सकता है। पार्टटाइम काम की जरूरत आपको महसूस हो सकती है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। समस्याएं सुलझेंगी और आप बड़े फैसले भी इन दिनों में निपटा सकते हैं। बिजनेस के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपको संतुलन रखना होगा।

धनु– धनु राशि वाले लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। कोई खास उथल-पुथल नहीं होगी। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ योजनाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई खरीददारी भी कर सकते हैं। इस सप्ताह आप लोगों की बातों में फंस सकते हैं। सावधान रहना होगा। इन दिनों में दूसरों का व्यवहार आपके लिए ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। उसको लेकर भी आपको सचेत रहना होगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में आपका पैसा अचानक कहीं अटक भी सकता है और खर्चा बढ़ सकता है। सोचे हुए काम समय पर नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। धीरे-धीरे सप्ताह केआखिरी दिनों तक परेशानियां खत्म हो सकती है।

मकर– इस सप्ताह समस्याएं तो रहेंगी, लेकिन घबराने की बात नहीं है। दौड़-भाग होगी और टेंशन भी बढ़ सकता है। फालतू झंझट में पड़ने से आपको बचना होगा। आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम देने वाला है। कुछ लोग तरह-तरह की सलाह भी आपको दे सकते हैं। आप कोई भी फैसला लें तो अच्छे से सोच विचार करें। पैसों के मामलों में जहां तक हो सके, किसी तरह के झमेले में न पड़ें। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद या कहा-सुनी भी हो सकती है। उलझे हुए पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। सप्ताह के बीच के कुछ दिन आपके लिए अच्छे हो सकते हैं। ऑफिस, फील्ड और बिजनेस में भी कुछ रुकावटों का सामना करने के बाद आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है।

कुंभ– यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सोचे हुए कामों में सफलता भी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक संतोष भी रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें घर से शुरू होकर ग्यारहवें भाव तक जाएगा। इन दिनों में आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। छिटपुट मामलों पर दूसरों के साथ विवाद से बचें। इन दिनों में चलता काम निपटने से आप में जो कॉन्फिडेंस आएगा, उससे आपके लिए नए रास्ते खुलते जाएंगे। ओवर कॉन्फिडेंस या अहंकार से ऑफिस में समस्या बढ़ सकती है। इन दिनों में आपको मान-सम्मान मिल सकता है। अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें।

मीन– आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इन दिनों में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। करियर के लिए ये सप्ताह खास हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में भी दिन आपके लिए अच्छे हो सकते हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। आप कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास से खुद ही निपटाने की कोशिश में रहेंगे। इसके अलावा बेचैनी के कारण नियमित कामों में आपका मन नहीं लगेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको सावधान रहना होगा। इन दिनों में उधारी से भी आपको बचना होगा।

Related Articles

Back to top button