पर्यटन

सिक्किम की हसीन वादियों का मजा उठाने के लिए घूमें इन जगहों पर

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: 03-1446534185-ravanglaeeसिक्किम माउंट कनचेंडज़ोंगा के पास स्थित है, जो एक बहुत ही सुंदर घूमने लायक जगह है। बड़े-बडे पहाड़, बर्फ से ठकी चोटियां और स्पार्कलिंग ऑर्किड लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सिक्किम भारत का लैंड लौक्ड स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ताजा हवा, वन, पहाड़, घाटियां और बर्फ से ढकी चोटियां आपके मन को बहुत ही राहत पहुचाएगी। सिक्किम भारत में सबसे अच्छी छुट्टी बिताने वाली जगह में से एक है। सिक्किम देश के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्पाट के लिए प्रसिद्ध है।  सिक्किम को भारत के सुन्दर शहरों में से एक माना जाता है और प्रकृति के वरदान से भरी यह जादुई जगह हिमालय पर्वत क्षेत्र में स्थित है। ऐसी कई जगहों में यह जगह भी कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए मशहूर है और यह कहा जाता है कि अपने जीवनकाल में आप यहाँ नहीं गए तो आपने कुछ खोया है।

गंगटोक गंगटोक सिक्किम की राजधानी है जो एक आकर्षक और खूबसूरत शहर भी है। यह शहर अपनी पारंपरिक रीति रिवाजों के फ्यूजन और आधुनिक तरीको के लिए प्रसिद्ध है। यहां सभी आधुनिक सुविधाए होती हैं जो इस शहर को और भी सुंदर बनाता है।

मोनास्टरीज़ सिक्किम में लगभग 200 मठ हैं जो आपके ध्यान के लिए एक अद्भुत जगह भी है। रूमटेक, पेमायांगत्से और टासहाइडिंग यह तीन मठ सिक्किम में सबसे ज्यादा घूमने वाले मठों में से है। यहां के मठों में बहुत तरह के त्योंहार मनाए जाते हैं खास तौर पर फरवरी मार्च के समय।

Tsomgo झील यह झील लगभग कुछ किलोमीटर लंबी है और अंडाकार के आकार में है। यहां के लोग इस झील को बहुत ही पवीत्र मानते है। Tsongmo झील चांगू झील के नाम से भी जाना जाता है और यह सिक्किम के पूर्व में है जो सिक्किम लगभग 40 किमी की दूरी प स्थित है। मई से अगस्त के बीच यह झील आईरिस और तरह-तरह के खूबसूरत फूलों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यमथांग घाटी यमथांग घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसके पास गर्म पानी के झरने हैं एक बहुत ही सुंदर आर्किड गार्डन भी है जो आपको इसके पास जाने के लिए मजबूर कर देगा। यहां जाने के लिए अप्रैल और मई का समय बेस्ट है।

रावांगला रावांगला अपने बुद्ध पार्क के लिए पर्सिद्ध है जहां बुद्ध की लगभग 30 फीट ऊची मूर्ति है और चारों तरफ से मैनिक्योर गार्डन से घिरी हुई है। नामची और रावांगला के बीच बहुत सारे टी गार्डन है।

Related Articles

Back to top button