टॉप न्यूज़राज्य

सिक्के के एक तरफ राम-सीता, दूसरी तरफ इस्लाम

akbar-coin_12_10_2016मल्टीमीडिया डेस्क। आज दुनिया में अजीब-सा माहौल है। धर्म के नाम पर आतंकवाद फैलाया जा रहा है। लोग दूसरे धर्म के अनुयायी को दुश्मन की नजर से देख रहे हैं। आपस में प्रेम और दूसरे की धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान भी खत्म होता जा रहा है।

अविश्वास के इस माहौल में मुगल सम्राट अकबर का अपने जमाने में जारी किया यह सिक्का बड़ा सबक देता है। अकबर ने यह सिक्का रामनवमी पर जारी किया था। इसके एक तरफ राम-सीता बने हैं तो दूसरी ओर इस्लाम से जुड़े चिह्न हैं। यह जानकारी शबाना आजमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। शबाना के मुताबिक, यह सिक्का आपसी समन्वय की हमारी धरोहर को दर्शाता है।

मोहम्मद गौरी ने जारी किया था लक्ष्मी का सिक्का

दिल्ली में सल्तनत की नींव रखने वाले मोहम्मद गौरी ने भी ऐसा ही एक प्रयास किया था। इतिहासकारों के मुताबिक, मोहम्मद गौरी को दिल्ली पर राज करने के कुछ दिन बाद लौटना पड़ा था। लेकिन इससे पहले जब उसे लगा था कि भारत में लंबे समय रहना पड़ेगा तो उसने हिंदू जनता से रिश्ते सुधारने के लिए एक सिक्का जारी किया था। जिसमें एक तरफ हिंदुओं के लिए धनधान्य की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा उकेरी हुई थी और दूसरी तरफ नागरी में उसका नाम गुदा था।

Related Articles

Back to top button