स्पोर्ट्स

सितम्बर से 6० मिनट का खेल हो जाएगा हॉकी

hokल्यूसाने । हॉकी इस साल एक सितम्बर से 6० मिनट का खेल रह जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरुवार को इस खेल की संरचना में बड़े बदलाव की घोषणा की। अब 35 मिनट के दो हाफ की जगह हॉकी में 15 मिनट के चार क्वार्टर हुआ करेंगे।एफआईएच के मुताबिक पहले और तीसरे क्वार्टर के बाद दो मिनट का ब्रेक दिया जाएगा। 3० मिनट के पहले हाफ के बाद दिया जाने वाला 1० मिनट का ब्रेक बिना बदलाव के जारी रहेगा। चार क्वार्टर वाला फामूला यूरो हॉकी और हीरो हॉकी लीग में सफलतापूर्वक आजमाया जा चुका है।एफआईएच की कार्यकारिणी ने बास्केटबॉल  अमेरिकन फुटबाल और नेटबाल की तरह हॉकी की संरचना में बदलाव को मंजूरी दे दी। एफआईएच की दलील है कि इससे खेल में तेजी आएगी और रोचक समान रूप से बनी रहेगी। साथ ही इसके जरिए खेल के विश्लेषण पर अधिक समय दिया जा सकेगा। इसके अलावा एफआईएच कार्यकारिणी ने गोल या फिर पेनाल्टी कार्नर के अवसर पर 4० सेकेंड के टाइम आउट को भी मंजूरी दे दी। इससे मैच के असल समय को बनाए रखा जा सकेगा। इसके जरिए पेनाल्टी कार्नर के दौरान समय की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा। नए नियम एक सितम्बर से लागू होंगे। नए नियम चैम्पियंस ट्रॉफी  वल्र्ड हॉकी लीग राउंड 2  वल्र्ड लीग सेमीफाइनल और फाइनल  सभी महाद्वीपीय ओलम्पिक क्वालीफाईंग मुकाबलों और रियो ओल्म्पिक में लागू होंगे।

Related Articles

Back to top button