राष्ट्रीय

सिर्फ जवानों के बल पर आज सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा सकती : देवेन्द्र फडणवीस

devendra-fadnavis_650x400_51448543530मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि 2008 के हमले के बाद राम प्रधान कमेटी ने भी निगरानी की कमी बताई थी। स्वर्गीय गृहमंत्री आरआर पाटिल सीसीटीवी प्रोजेक्ट को देखने और समझने के लिए लंदन भी गए थे, लेकिन तब भी सीसीटीवी का प्रोजेक्ट लटका रहा।

सिर्फ जवानों के बल पर आज सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा सकती। इसलिए तकनीकी का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। सिटी सर्विलांस इसलिए जरूरी है। मुंबई को इसका फायदा होगा। मुंबई के साथ ही राज्य के दूसरे शहरों में भी ऐसी ही योजना को लागू करने का विचार चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button