लखनऊ

सीएमएस के पांच छात्र क्लैट परीक्षा में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच छात्रों ने कॉमन लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट (क्लैट) में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और सी.एम.एस. का नाम गौरवान्वित किया है। क्लैट में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. के इन छात्रों को बंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, जोधपुर और पटियाला समेत देश भर के 18 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में अण्डर-ग्रेजुएट लॉ कोर्स एवं पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में दाखिला मिल सकेगा एवं छात्र कानून स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि क्लैट परीक्षा में चयनित मेधावी छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्र यूसुफ तारिक (23वीं रैंक), जान्हवी सिंह (109वीं रैंक) एवं सुयश गुप्ता (361वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज की छात्रा एश्वर्या सिंह (43वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की छात्रा शुभांगी रॉय (172वीं रैंक) शामिल है। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र आगे चलकर देश ही नहीं अपितु विश्व की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथापि प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था के प्रयासों को गति प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button