राष्ट्रीयलखनऊ

सीएम आवास के पास कार से दो को रौंदा, एक की मौत

accident_1लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास के पास आज एक महिला ने अपनी कार से दो महिलाओं को रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। गर्वनर हाउस चौराहे की तरफ से लोहिया पथ की ओर कार से आ रही एक महिला ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान सड़क के किनारे पैदल जा रहीं दो महिलाओं पर उसने कार को चढ़ा दिया। दोनों को कुचलने के बाद महिला कार छोड़कर फरार हो गई है। सदर बाजार निवासी रजिया (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अफसर जहां (45 वर्ष) को लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है।

Related Articles

Back to top button