ज्ञान भंडार

झारखंड का 16वां स्थापना दिवस आज, सीएम करेंगे कई योजनाओं की घोषणा

birsa-munda_1447565029दस्तक टाइम्स/एजेंसी- झारखण्ड: रांची. उतार-चढ़ाव से भरे 15 साल गुजर गए। झारखंड में रविवार को 16वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई नई योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा होगी। ऑनलाइन उद्घाटन होंगे। नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।
 मुख्य समारोह मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दोपहर बाद 3:30 बजे होगा। इससे पहले सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
 
समारोह में ये होंगे खास
मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम शुरू होते ही ग्लाइडर साईनस 912 से सभा स्थल पर फूलों की वर्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री कई मोबाइल एप्लीकेशन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इनमें एम संवाद, गारबेज मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम, क्राइम इंफॉर्मेशन सिस्टम, झारखंड ब्लड डोनर इंफॉर्मेशन सिस्टम, प्लांटेशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम, नर्सरी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम, झारखंड क्रॉप इंफॉर्मेशन सिस्टम, इंस्पेक्शन रिपोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम, झारसेवा, कर्मचारी सेवा प्लस, विधि पोर्टल, मैं भी पुलिस आदि प्रमुख हैं।
नि:शक्तों को उपकरण बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित पांच स्वयं सहायता समूहों को एक-एक लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। पांच शिक्षित बेरोजगार युवाओं दो लाख रुपए तक का उपकरण दिया जाएगा।
10 जिलों के 10 वन अधिकार अधिनियम के पट्टे का वितरण होगा। पांच आंगनबाड़ी सेविकाओं को साइकिल मिलेगी।
समारोह में पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button