उत्तर प्रदेशब्रेकिंगसीतापुर

सीतापुर में आंधी से उखड़ा पंडाल, करंट से चार की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

सीतापुर : कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को आंधी चलने से शादी का पंडाल उखड़ गया। पंडाल के लिए लगाये गए लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से छू गया, उसमें करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गये। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल लिया।

मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को हर संभव मदद करने क आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया हैं। कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी राजेंद्र की बेटी की शादी शुक्रवार को थी। बिसवां से बारात आयी थी। देर रात को शादी की रस्में चल रही थी। इसी बीच तेज आंधी आ गई, जिसकी वजह से पंडाल उखड़ गया। पंडाल में लगा लोहे का पाइप में ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन से छू गया और उसमें करंट उतर गया है। इसकी चपेट में आने से सात लोग झुलस गये।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। तभी रास्ते में बिसवां इलाके के मोचकला निवासी मायाराम, इसरीपुरवा निवासी राधे (52), मानपुर के गोवर्धनपुर निवासी रामऔतार (38), कमलापुर के हनुमानपुर निवासी रामचन्द्र (40) की मौत हो गई। जबकि, लखनऊ के इटौंजा इलाके के भगौती पाल, मृतक मायाराम का भाई रामप्रताप, अटरिया इलाके के टिकौली निवासी अजय गम्भीर रूप से झुलसे हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की सुबह घायलों का हालचाल लेने के लिए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के साथ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। डीएम ने झुलसे लोगों का हालचाल लिया। ​उन्होंने सीएमएस डॉक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को सभी का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि संबंधित थाने से जो जानकारी मिली है उससे के मुताबिक घटना में सात लोग झुलसे थे। इनमें छह बाराती और एक घराती है। मृतकों में एक घराती तो तीन बाराती शामिल है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button