टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

सीमा पर तनाव के बीच चीन ने हिंद महासागर में तैनात की पनडुब्बी

नई दिल्ली : सीमा पर तनाव के बीच चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी पनडुब्बी तैनात कर ली है। यह क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संबंधित सातवीं युआन वर्ग की पनडुब्बी है, जिसे भारत की तरफ आक्रामक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सीमा पर तनाव के बीच चीन ने हिंद महासागर में तैनात की पनडुब्बीभारतीय इंटेलिजेंस के अनुसार, हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन के पनडुब्बी देखी गई है। उनका कहना है कि चीन ने एक बार फिर से हमारी क्षेत्र में अपनी पनडुब्बी भेजा है। हिंद महासागर में चीन की पनडुब्बी की तैनाती लगातार बढ़ते जा रही है। ये कोई पहली बार नहीं है जब ये पनडुब्बी भारतीय सीमा में प्रवेश की बल्कि इससे पहले करीब 6 बार हिंद महासार में ये पनडुब्बी प्रवेश कर चुकी है। 

भारतीय नौसेना द्वारा युआन वर्ग की पनडुब्बी का पता लगाया   गया। बता दें कि 2017 में हिंद महासागर क्षेत्र में भेजा जाने वाला यह पहला पनडुब्बी है। यह भारत के लिए चिंता की बात है। बढ़ते युद्धपोत तैनाती में हाइड्रोग्राफिक, ओशनोग्राफिक जहाजों और जासूसी जहाजों की तैनाती हिंद महासागर में तैनाती बढ़ रही है।

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ने वाली चीनी पीपुल्स लिबरेशन नौसेना की गतिविधियों को दक्षिण ब्लॉक तक रेखांकित किया है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों को 2013-14 से तीन साल पहले दिखाई दिया गया था।  

भारतीय नौसेना चीफ ने कहा कि उसे हिंद महासागर के क्षेत्र में चीनी नौसेना के पोतों और पनडुब्बियों की तैनाती एवं आवागमन की जानकारी है तथा वह उन पर पैनी नजर’ बनाए हुए है। उन्होंने कहा, जहां तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना के पोत और पनडुब्बियों का सवाल है तो भारतीय नौसेना उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर और निगरानी रखती है।  

पीएलए नौसेना बलों की हिंद महासागर में तैनाती के समुद्री दायरे को लेकर जागकरुता है नौसेना प्रमुख ने कहा, हमने उन पर नजर रखने के लिए विमान और पोत के रुप में निगरानी मिशन की शुरुआत की है। उन्होंने 2012 से अपनी पनडुब्बियों की तैनाती शुरू की थी।’

 

Related Articles

Back to top button