TOP NEWSफीचर्डस्पोर्ट्स

सीरीज जीतने पर धोनी को मिला स्पेशल गिफ्ट

ms-dhoni-07_25_06_2016एजेंसी/ मुंबई। महेंद्रसिंह धोनी के नेतृत्व में पिछले दिनों युवा टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती थी। सीरीज के अंतिम मैच में धोनी की आंख में चोट लगी थी, लेकिन सीरीज जीतने के अगले दिन उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट मिला था।

यह स्पेशल गिफ्ट क्या था, इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। यह गिफ्ट कोई महंगी गाड़ी या कीमती वस्तु नहीं थी, लेकिन धोनी की नजरों में यह अनोखा गिफ्ट था जिसके चलते उन्होंने इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। सीरीज जीतने के अगले दिन धोनी को ब्रेकफास्ट के दौरान जो कॉफी सर्व की गई, उसमें उनका लकी नंबर 7 नजर आ रहा था। इस गिफ्ट को पाने के बाद धोनी कुछ देर के लिए अपनी आंख का दर्द भूल गए थे।

कैसे लगी थी चोट : भारतीय पारी के 17वें ओवर में धोनी डॉनल्ड तिरिपानो की गेंद पर बोल्ड हुए थे, जब गेंद स्टंप्स पर लग रही थी तो धोनी ने पलटकर उसकी तरफ देखा था। इसी दौरान स्टंप्स से उड़ी एक बेल्स (गिल्ली) उनके हेलमेट की जाली के बीच में से होती हुई उनकी दाई आंख पर लगी थी। धोनी को चोट लगी, इसके बावजूद उन्होंने मैच में विकेटकीपिंग की और विपरित परिस्थितियों के बाद टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने मैच के बाद चोट के कारण लाल हुई अपनी आंख का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Related Articles

Back to top button