टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 5 में से दो फाइलें सार्वजनिक करेगा जापान

subhash-chandra-bose-55dfd3a463587_lनेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन के बारे में धीरे धीरे सच्चाई सामने आ रही है। सबसे पहले पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने तथा उसके बाद केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की फाईलों को सार्वजनिक किया था। 

अब जापान भी नेताजी से जुड़ी दो फाईलों को सार्वजनिक करने जा रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जापान के पास नेताजी से जुड़ी 5 फाईले हैं। हालांकि जापान ने शेष फाईलों को सार्वनिक करने को लेकर कुछ नहीं कहा है। 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कि जापान के पास करीब 5 फाईलें हैं जिसे लेकर सरकार से बात की गई है। जापान दो फाईलों को वर्ष के अंत तक सार्वजनिक कर देगा पर बाकी 3 फाईलों को सार्वजनिक किए जाने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

 

Related Articles

Back to top button